-
☰
उत्तर प्रदेश: कोरांव में पिकअप के पलटने के कारण 23 लोग हुए घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कोरांव प्रयागराज कोरांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक पिकअप वाहन पलटने से 23 लोग घायल हो गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कोरांव प्रयागराज कोरांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक पिकअप वाहन पलटने से 23 लोग घायल हो गए। यह हादसा कोरांव-ड्रमंडगंज मार्ग पर मिश्रपुर गांव के पास हुआ। पिकअप वाहन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे अस्थि कलश लेकर प्रयागराज जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। तीन एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को प्रयागराज के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जनपद के मलेगवा गांव निवासी लालमणि प्रजापति के 12 वर्षीय पुत्र रामानंद की कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। परिवारजन उनके अस्थि कलश को विसर्जन के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना से परिवार में पहले से व्याप्त शोक का माहौल और गहरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वालों में 30 वर्षीय नाथू प्रजापति, 40 वर्षीय उमेश प्रजापति, 50 वर्षीय लल्लू सेन, 55 वर्षीय तीरथ प्रजापति, 43 वर्षीय अशोक प्रजापति, 40 वर्षीय लालमन प्रजापति, 50 वर्षीय कृष्ण कुमार, 52 वर्षीय शिवलाल, 10 वर्षीय शिवानंद, 60 वर्षीय नंदलाल, 31 वर्षीय अरविंद सिंह और 40 वर्षीय सुरेश प्रजापति शामिल हैं। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी कोरांव में जारी है। ग्रामीणों की मदद से पलटी हुई पिकअप को सीधा कर पुलिस थाने ले आई है।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति