Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मेगा रक्तदान शिविर में 413 यूनिट रक्तदान किया गया 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 27/01/2026 11:02:18 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 27/01/2026 11:02:18 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वाराणसी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर “एक रक्तदान देश के नाम” थीम पर आयोजित मेगा रक्तदान शिविर ने काशी में सेवा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वाराणसी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर “एक रक्तदान देश के नाम” थीम पर आयोजित मेगा रक्तदान शिविर ने काशी में सेवा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की। यह शिविर PNU क्लब वाराणसी में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 663 लोगों की सहभागिता  रही और 413 यूनिट  सफलतापूर्वक रक्तदान किया गया। इस महाअभियान में रक्तदान में योगदान इस प्रकार रहा। BNI वाराणसी रीजन 234 यूनिट, रोटरी वाराणसी रीजन 112 यूनिट, काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति 59 यूनिट कार्यक्रम का उद्घाटन सत्येंद्र कुमार  (आई.ए.एस.) ने किया तथा समापन हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त वाराणसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री केशव जालान जी एवं डॉक्टर ए.के. कौशिक रहे। इस शिविर का मुख्य आयोजनकर्ता रोटरी वाराणसी रीजन रहा, जबकि BNI वाराणसी रीजन, काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी एवं PNU CLUB वाराणसी ने सहयोगी संस्थाओं के रूप में अहम भूमिका निभाई। शिविर में शहर के 7 प्रमुख ब्लड बैंकों ने सहभागिता रही जिसमें आईएम BHU बल्ड बैंक, शिव प्रसाद गुप्त ब्लड बैंक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्लड बैंक, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल ब्लड बैंक, पॉपुलर हॉस्पिटल ब्लड बैंक, दिव्य चैरिटेबल ब्लड बैंक, अमृतसा ब्लड बैंक की प्रमुख सहभागिता रही।

 

आयोजन की सफलता में मुख्य भूमिका के रूप में रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता (सेंचुरियन, डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन चेयरमैन), रोटेरियन अमित गुजराती (सेंचुरियन, वाराणसी रीजन चेयरमैन), नीरज पारिख (के.आर.के. अध्यक्ष) एवं धर्मेंद्र मिश्रा (सचिव, PNU CLUB) की रही। शिविर में विशेष सहभागिता निभाने वालों में विनय सेठिया, अमर अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, अंकिता मौर्या, स्तुति जैन, आशीष केसरी, अभिनव टकसाली, नमित पारिख, शुभम् सोनेजा, प्रदीप इसरानी, प्रशांत गुप्ता सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं BNI सदस्य शामिल रहे। BNI वाराणसी रीजन ने अपने 8वें वर्ष के बिजनेस ग्रोथ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस महाअभियान को विशेष रूप से समर्पित किया। यह आयोजन ई.डी. आयुष नर्सरियां के मार्गदर्शन तथा डी.एन.ए. जय खनचंदानी एवं राजेश कुमार गुप्ता (सेंचुरियन) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न चैप्टर्स का सक्रिय सहयोग रहा जिसमें इनोवेट से जय खनचंदानी व राजेश गुप्ता, एमरल्ड से अनिकेत पाठक, शाइन से अमर अग्रवाल व अर्चित अग्रवाल, अबंडेंस से आलोक मिश्रा, रेडिएंट से टी. गजानंद जोशी, बेंचमार्क से सुमित खन्ना, ब्लॉसम से डॉ. सौरव सिंह, वेब्रेंट से अंकिता मौर्या, पिनेकल से विष्णु अग्रहरी, प्रॉस्पर से जय प्रकाश मौर्या, ट्राइडेंट से पूजा विवेक अग्रवाल, डेज़ल से आशीष सिंह, स्टेलर से शैलेश मिश्रा तथा जुबिलेंट से मनीष गुप्ता। आयोजकों ने कहा कि यह शिविर केवल रक्त संग्रह का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त आंदोलन है । उन्होंने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि काशी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वह सेवा, संस्कार और समर्पण की धरती है।