-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में 77वां गणतंत्र दिवस भव्य परेड के साथ मनाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाईन्स, गौतमबुद्धनगर में 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर हुआ भव्य आयोजन एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा भारतीय संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाईन्स, गौतमबुद्धनगर में 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर हुआ भव्य आयोजन एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा भारतीय संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री जसवंत सैनी राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उ0प्र0 द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में रिर्जव पुलिस लाईन्स, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के परेड ग्राउन्ड पर 77वां गणतन्त्र दिवस भव्यता एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री जसवंत सैनी राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उ0प्र0 द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रथम परेड कमाण्डर सुश्री दीक्षा भोरिया सहायक पुलिस आयुक्त, द्वितीय परेड कमाण्डर श्री शकील अहमद सहायक पुलिस आयुक्त व तृतीय परेड कमाण्डर उ0नि0 श्री नेकराम सिंह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगण/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर श्रीमती मेधा रूपम एवं अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त श्री अजय कुमार एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य कमिश्नरेट के अधिकारीगण के अतिरिक्त गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहें। गणतन्त्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि महोदय एवं पुलिस आयुक्त, महोदया द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त निम्नलिखित अधि0/कर्मचारीगणों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया। निम्न अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया गया। श्री रवि शंकर निम-पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, श्रीमती दीक्षा सिंह- एसीपी महिला सुरक्षा। हरवीर सिंह, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइंस, सूरजपुर में भव्य परेड प्रदर्शन में सम्मिलित होने वाले अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को नकद इनाम और रिवार्ड अवकाश की घोषणा की गई है। प्रत्येक प्लाटून कमांडर को ₹5,100, प्रत्येक परेड कमांडर को जी.एच. तथा परेड में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मियों को भव्य परेड के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय रिवार्ड अवकाश दिया जाएगा। गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान विविध प्रदर्शिनी के दौरान आपातकालीन सेवा डायल-112 वैन, बम निरोधक दस्ता व श्वान दल, फॉरेंसिक वैन, पुलिस रेडियो वाहन, दंगा निरोधक वज्र वाहन द्वारा प्रतिभाग किया गया। नन्हें परिंदे/ छात्र-छात्राओं को गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। तदोपरान्त मुख्य अतिथि महोदय को पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर महोदया द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पुलिस आयुक्त महोदया को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं आयोजन में उपस्थित समस्त मीडिया बन्धु, छायाकार बंधु, मा0 सम्मानित महानुभावों, सेवानिवृत्त आई0ए0एस0, सेवानिवृत्त आई0पी0एस0 अधिकारियों तथा सेवारत अधि0/कर्मचारियों एवं समस्त दर्शकगणों का धन्यवाद ज्ञापित कर सूक्ष्म जलपान कराने के उपरांत भव्य समारोह का समापन किया गया।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति