-
☰
उत्तर प्रदेश: सरकारों के खेल में दब रही जनता की आवाज, युवाओं को सड़क पर आना होगा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हमारे देश में विगत 10 वर्षों से सरकारी तंत्र एवं धन का उपयोग सिर्फ सरकार तोड़ने व सरकार बनाने का खेल चल रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हमारे देश में विगत 10 वर्षों से सरकारी तंत्र एवं धन का उपयोग सिर्फ सरकार तोड़ने व सरकार बनाने का खेल चल रहा है। मंहगाई बेरोजगारी अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसमें गरीब मजदूर किसान की आवाज को पुलिस तंत्र एवं लाठी के बल पर आवाज़ को कुचल दिया जाता है। वर्तमान समय में हमारे देश में गरीब मजदूर किसान महिला और नौजवानों की बात करने वाले नेता नहीं के बराबर हो चुके हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है, जब से देश में पूंजीवादी व्यवस्था को स्थापित करने का दौर प्रारंभ हुआ है। तब से जमीनी व संघर्ष शील प्रतिनिधित्व का अभाव दिखाई दे रहा है राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि जब तक देश की संसद एवं विधानसभा में जमीनी व संघर्ष शील युवा नौजवानों को नेतृत्व नहीं मिलेगा तब तक दिन प्रतिदिन स्थिति खराब होती रहेगी जैसे लोहिया जी बोलते थे कि जब सड़कें सूनी होगी तो संसद अंवारा निरंकुश तानाशाह हो जाएगी। इसलिए पूरे देश में गरीब मजदूर किसान महिला तथा नौजवानों को संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए लेकिन सत्ता सीन सरकार संविधान को कमजोर करने पर तुली है। इसके लिए देश के नौजवानों को रोड पर निकलना पड़ेगा जो स्थिति बिहार में देखने को मिल रही है। कार्यकर्ता और जनता रोड पर चिल्ला रहे हैं और चुना हुआ प्रतिनिधि अपनी इच्छा पूरी करने के नाम पर मनमानी कर रहे हैं। चुनाव के समय महिलाओं के खाते में 10000 रूपये खाते में डाल कर नितिश जी के चेहरे पर जनादेश लेकर नितिश जी जनता को धोखा दिए हैं। ऐसी स्थिति में जनता कभी माफ नहीं करेगी इसलिए ऐसी स्थिति में पुनः चुनाव होना चाहिए इसी तरह जनता को दिखाया शहद जा रहा है और पिलाया जहर जा रहा है अमरजीत यादव ने कहा कि अब वक्त आ गया है जनता को रोड पर आना चाहिए।
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से जुड़कर चन्दा बनीं आत्मनिर्भर, किराना दुकान से बढ़ी आय
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से ममता बनीं आत्मनिर्भर, अब हर महीने कमा रहीं ₹20–30 हजार
उत्तर प्रदेश: 25,000 हेक्टेयर का औद्योगिक कॉरिडोर, हजारों रोजगार का मिलेगा अवसर
Trending News: नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया चलाना हुआ बैन, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश: सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद