Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस की फुट पेट्रोलिंग हुई तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pravin Kumar Jain , Date: 20/03/2026 12:08:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pravin Kumar Jain ,
  • Date:
  • 20/03/2026 12:08:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ललितपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ललितपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा लगातार फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। भीड़-भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की जा रही है तथा लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे और नागरिक सुरक्षित महसूस करें।