Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: पीएम आवास का घोटाला, महिला से धोखाधड़ी का लगा आरोप
 

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 20/03/2026 11:24:09 am Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 20/03/2026 11:24:09 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: भटगांव जिले के भैयाथान क्षेत्र से धोखाधड़ी और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: भटगांव जिले के भैयाथान क्षेत्र से धोखाधड़ी और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम नया करकोली की एक महिला ने पूर्व रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि हड़पने और बैंक खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। केवाईसी के बहाने धोखाधड़ी का आरोप पीड़ित महिला का आरोप है कि रोजगार सहायक ने केवाईसी कराने के नाम पर बैंक खाते से छेड़छाड़ की और आवास योजना के तहत मिली राशि निकाल ली। इसके साथ ही खाते में जमा निजी रकम भी निकालने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि विभागीय जांच के दौरान जब आवास की स्थिति की जानकारी ली गई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। बैंक स्टेटमेंट जांचने पर कथित रूप से अनियमित लेनदेन सामने आए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी पक्ष ने घर पहुंचकर गाली-गलौज की और केस वापस लेने का दबाव बनाया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, निकाली गई राशि वापस दिलाने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है।