-
☰
उत्तर प्रदेश: जमीन कब्जाने की करी गई कोशिश, JCB से अतिक्रमण का आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के चिल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रधाप गांव में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से जेसीबी मशीन लेकर भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के चिल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रधाप गांव में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से जेसीबी मशीन लेकर भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी दबंग जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि देर रात जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन को कब्जाने की कोशिश की गई। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने तुरंत स्थानीय थाने को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काम को रुकवा दिया। हालांकि पीड़ित का यह भी आरोप है कि विपक्षियों द्वारा उसे लगातार गोली मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने थाना से लेकर एसडीएम तक शिकायत करने की बात कही, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Delhi Crime: कूड़ा फेंकने के विवाद में युवक की हत्या, दिल्ली में सनसनी
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 की तैयारी, फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज
राजस्थान: राजस्थान दिवस पर दुर्ग में सांस्कृतिक संध्या, लोक कलाकारों ने बांधा समां
उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड व HRP मामलों पर तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश: गैस कालाबाजारी पर छापेमारी, 21 सिलेंडर जब्त व FIR दर्ज