-
☰
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, 381 उपकरणों का हुआ वितरण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत राजकीय आदर्श कंपोजिट विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत राजकीय आदर्श कंपोजिट विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा रहे तथा अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांग बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। केंद्र सरकार द्वारा ‘विकलांग’ के स्थान पर ‘दिव्यांग’ शब्द देना सम्मान का प्रतीक है और दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि उपकरणों के बिना दिव्यांग बच्चों का पुनर्वास संभव नहीं है। जिला समन्वयक सुजीत कुमार मौर्य ने बताया कि एलिम्को कानपुर के सहयोग से चयनित बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, ब्रेल किट, कान मशीन सहित कुल 381 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेश तिवारी ने किया।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति