Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत हुई जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/10/2026 10:29:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/10/2026 10:29:41 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बदायूं शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को बदायूं में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रैली में एडीएम (ई) मानवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसडीएम बिसौली प्रियंका वैश्य, एसडीएम बिल्सी गौरव आर्य, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से शुरू हुई रैली पुलिस लाइन चौक, इंदिरा चौक, छःसड़का, नेहरू चौक और रोडवेज होते हुए वापस पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।

रैली के माध्यम से नागरिकों, महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गई। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने और पुलिस-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बदायूं पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन सुनिश्चित करने के साथ जिले में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Related News

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद में चाची से मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: मूंदी में दशहरा जुलूस पर मुस्लिम समाज ने की भव्य पुष्पवर्षा, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश: 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर होगा मंथन

 छत्तीसगढ़: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाणपत्र

 उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1,000 और सिम भत्ता ₹2,500

मध्य प्रदेश: जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आई अन्नपूर्णा मुहिम, छह सदस्यों के परिवार को मिलेगी राहत


Featured News