-
☰
उत्तर प्रदेश: मलांव कराटे सेंटर में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने किया आत्मरक्षा प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मलांव गोरखपुर कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में मलांव स्थित कराटे ट्रेनिंग सेंटर पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मलांव गोरखपुर कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में मलांव स्थित कराटे ट्रेनिंग सेंटर पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, इसके बाद बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर कराटे प्रशिक्षक चंद्र प्रकाश मौर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) और अनुशासन का मजबूत माध्यम है। आज के समय में हर बच्चे को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेना बहुत जरूरी है, ताकि वे किसी भी कठिन परिस्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा कराटे के विभिन्न डेमो प्रस्तुत किए गए, जिसमें पंच, किक और सेल्फ डिफेंस तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों के शानदार प्रदर्शन से अभिभावक और उपस्थित लोग काफी उत्साहित नजर आए। कोच मौर्य ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से वे जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। गणतंत्र दिवस के इस आयोजन से बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास और अनुशासन भी देखने को मिला। अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति