Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: साइबर सेल ने ₹10,000 ऑनलाइन धोखाधड़ी रकम वापस लौटाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 30/01/2026 12:57:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 30/01/2026 12:57:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर आवेदक सुनील पुत्र रामदास निवासी अनन्तरामपट्टी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 10.09.2025 को थाना को0देहात की साइबर सेल में NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी कि ऑनलाइन भुगतान के दौरान गलत UPI आईडी पर धनराशि ₹10,000/- स्थानांतरित हो गयी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर आवेदक सुनील पुत्र रामदास निवासी अनन्तरामपट्टी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 10.09.2025 को थाना को0देहात की साइबर सेल में NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी कि ऑनलाइन भुगतान के दौरान गलत UPI आईडी पर धनराशि ₹10,000/- स्थानांतरित हो गयी। उक्त के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0देहात साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गयी। सोमेन बर्मा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान संबंधित बैंक/व्यक्ति से समन्वय स्थापित कर आवेदक के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹10,000/- को वापस कराया गया । धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारीगण एवं थाना को0देहात साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन भुगतान के दौरान सावधानी बरतने तथा अन्य लोगों को भी साइबर ठगी से सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया गया।