Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नेमीनाथ स्वामी मोक्ष कल्याणक पर 22 किलो निर्वाण लड्डू अर्पित, उमड़े श्रद्धालु

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 21/07/2026 10:42:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 21/07/2026 10:42:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला सहारनपुर आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के पावन सानिध्य में  20 जुलाई सोमवार को जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमीनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला सहारनपुर आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के पावन सानिध्य में  20 जुलाई सोमवार को जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमीनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकाल श्री प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर जी में भगवान श्री नेमीनाथ स्वामी का विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न हुई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर 22 किलो का निर्वाण लड्डू अर्पित किया। मंदिर परिसर भगवान के जयघोष, भक्ति एवं धार्मिक वातावरण से गुंजायमान रहा।


इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज ने कहा कि आषाढ़ शुक्ल सप्तमी के पावन दिवस पर गुजरात राज्य के जूनागढ़ जिले में स्थित विश्वविख्यात जैन सिद्ध क्षेत्र श्री गिरनार जी के ऊर्जयंत गिरि पर्वत से भगवान श्री नेमीनाथ स्वामी को निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जैन श्रद्धालु को सभी 24 तीर्थंकरों के पांचों कल्याणकों को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाना चाहिए। कल्याणक महोत्सव मनाने से आत्मा में शुभ भावों का विकास होता है, उत्तम पुण्य का संचय होता है तथा कर्मों की निर्जरा होकर मोक्षमार्ग प्रशस्त होता है।


आचार्य श्री ने अपने प्रवचनों में भगवान नेमीनाथ के त्याग, करुणा, अहिंसा और वैराग्य के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि धर्म तभी सार्थक है, जब वह हमारे आचरण में दिखाई दे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म, संयम एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मोक्ष कल्याणक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर पुण्य का अर्जन किया। इस दौरान जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, अमित जैन, शुभम जैन, भूपेंद्र जैन, सुधीर जैन, डॉ राजेश जैन, संजय जैन, शशांक जैन, अमित जैन, आर्जव जैन, अजय जैन, नवीन जैन, शोभित जैन, वीरेश जैन, अतुल जैन, पुष्पेंद्र जैन, सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।