-
☰
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने जरूरतमंदों को कंबल बांटकर दी सर्दी से राहत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान दिव्यांग वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रामपुर मनिहारान व क्षेत्रीय गांवों के दिव्यांगों, बुजुर्गों, गरीब विधवाओं व असहाय जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिससे लोगों को शीतलहर की ठंड से राहत मिल सके, सर्दी में कंबल पाकर सभी जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान दिव्यांग वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रामपुर मनिहारान व क्षेत्रीय गांवों के दिव्यांगों, बुजुर्गों, गरीब विधवाओं व असहाय जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिससे लोगों को शीतलहर की ठंड से राहत मिल सके, सर्दी में कंबल पाकर सभी जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। गांव कुराली, टिपरा, सेहपुर के जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। सब्जी मंडी में रामपुर मनिहारान, ग्राम जगरौली, हरडेकी, रेडा, सोनाअर्जुनपुर के दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों ने कंबल प्राप्त किये। दिव्यांग वेल्फेयर ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक श्री अरुण कुमार सैनी ने कहा कि हमारी संस्था पिछले 7 वर्षों से दिव्यांग व गरीब,असहाय लोगों की सेवा में लगी हुई है। कंबल वितरण, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा, दिव्यांग सहायता आदि कार्य संस्था द्वारा किए जाते हैं।मूकबधिर श्रवण बाधित बच्चों के लिए एक दिव्यांगवाणी श्रवण बाधितार्थ विद्यालय रामपुर मनिहारान में 2019 में शुरू किया गया, जिसमें इन बच्चों को सांकेतिक भाषा में शिक्षा और कंप्यूटर शिक्षा निशुल्क प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में सीताराम सैनी, धर्मवीर प्रजापति, राजू सैनी, पप्पू सैनी, मनोज सैनी, मोनिका गोयल दिल्ली, एडवोकेट लोकेंद्र सैनी, सचिन राणा, सोमपाल सैनी आदि सहयोगी शामिल रहे।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति