-
☰
उत्तर प्रदेश: इकोटेक-3 पुलिस ने सरस्वती एन्क्लेव चोरी के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना इकोटेक-3 पुलिस लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्त अनुज उर्फ पैक बलिये पुत्र राजू 2. करन सिंह उर्फ लाली पुत्र श्यामपाल सिंह को सेक्टर-90 की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना इकोटेक-3 पुलिस लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्त अनुज उर्फ पैक बलिये पुत्र राजू 2. करन सिंह उर्फ लाली पुत्र श्यामपाल सिंह को सेक्टर-90 की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए हुए 01 आरओ सिस्टम, 01 गैस गीजर, 02 कंबल, 5500/- रुपये नकद व अभियुक्त अनुज के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.01.2026 को उन्होंने सरस्वती एन्क्लेव स्थित एक नवनिर्मित मकान में चोरी की थी। उक्त मकान से अभियुक्तों द्वारा 01 आरओ, 01 गैस गीजर तथा मकान में लगी टोटियाँ चोरी की गई थीं। चोरी की गई टोटियों को अभियुक्तों द्वारा एक फेरी वाले को बेच दिया गया था। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 31.12.2025 को उन्होंने सरस्वती एन्क्लेव स्थित एक बंद पड़े मकान से 01 एलईडी टीवी तथा काली मोतियों की एक माला, जिसमें सोने का बिल्ला लगा हुआ था, चोरी की थी। चोरी के पश्चात मोतियों की माला को वहीं फेंक दिया गया तथा ठंड के कारण मकान में पड़े कंबल भी अभियुक्त अपने साथ ले गए थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि सोने के बिल्ले को उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को ₹20,000/- में बेच दिया था, जिसकी राशि आपस में बांट ली गई थी। उक्त राशि में से ₹5,500/- शेष बचे थे, जिन्हें अभियुक्तों के कब्जे से बरामद किया गया है। अनुज उर्फ पैक बलिये पुत्र राजू निवासी ग्राम मूढा थाना छतारी, जिला बुलन्दशहर, वर्तमान पता इलाहबास, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र 19 वर्ष। करन सिंह उर्फ लाली पुत्र श्यामपाल सिंह निवासी ग्राम साहेपुर, थाना लुनार, हरदोई, वर्तमान पता ग्राम शाहदरा, थाना सेक्टर-142, गौतमबुद्धनगर उम्र 19 वर्ष।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति