Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर सम्मान समारोह, ₹12 हजार मानदेय से मातृशक्ति में खुशी की लहर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 09/09/2026 03:49:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 09/09/2026 03:49:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कोरांव प्रयागराज विकास खंड सभागार कोरांव में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आंगनवाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कोरांव प्रयागराज विकास खंड सभागार कोरांव में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आंगनवाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा कोरांव के जनप्रतिनिधि ने सहभागिता कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर ₹12,000 तथा सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर ₹6,000 किए जाने पर सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

उनके परिश्रम और सेवाभाव को देखते हुए मानदेय में की गई यह बढ़ोतरी उनके सम्मान और मनोबल को बढ़ाने वाली पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय महिला सशक्तिकरण और मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के समर्पण और निरंतर सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी बहनों में भी मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।