Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकी देने का लगा आरोप, एसपी से करी शिकायत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 08/09/2026 02:44:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 08/09/2026 02:44:12 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा थाना महोबा क्षेत्र के मझलवारा गांव निवासी योगेन्द्र सिंह और रानू सोनी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर सोशल मीडिया के जरिए उनकी और उनके परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणियां करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, मझलवारा निवासी पवन रावत से उनका पुराना विवाद चल रहा है। इस मामले में वर्ष 2017 में मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। आरोप है कि पवन रावत और उसके साथी शिवम रावत, धर्मेन्द्र रावत और भूपेन्द्र रावत सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी भरे पोस्ट कर रहे हैं।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उनके पिता बुद्धमान राजपूत, जो गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं, को लेकर भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इन पोस्ट के कारण उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि प्रभावित हो रही है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने, सोशल मीडिया पर किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।