Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में हुआ अलंकरण समारोह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 09/09/2026 10:44:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 09/09/2026 10:44:29 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बबराला डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, बबराला में सत्र 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद एवं हाउस प्रीफेक्टोरियल बोर्ड का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आनन्द स्वरूप सारस्वत ने छात्र पदाधिकारियों को बैज प्रदान कर उनके दायित्वों से अवगत कराया। इस अवसर पर लावनी जौहरी को हेड गर्ल और सुमुख पांडेय को हेड बॉय बनाया गया। वहीं आयुषी वार्ष्णेय को वाइस हेड गर्ल तथा कृष्णा वार्ष्णेय को वाइस हेड बॉय का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा सांस्कृतिक, खेलकूद और हेल्थ एंड वेलनेस कैप्टनों सहित दयानंद, गांधी, टैगोर एवं विवेकानंद हाउस के वरिष्ठ और कनिष्ठ प्रीफेक्ट्स को भी बैज प्रदान किए गए।

प्राचार्य आनन्द स्वरूप सारस्वत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र पदाधिकारियों से अनुशासन, निष्ठा और टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की एनसीसी कैडेट समृद्धि यादव को भी उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। 70 यूपी बटालियन, मेरठ द्वारा आयोजित इंटर ग्रुप बेस्ट कैडेट कैंप में यूपी निदेशालय के विभिन्न ग्रुपों के बीच हुई प्रतियोगिता में समृद्धि यादव ने जेडी/जेडब्ल्यू श्रेणी में तृतीय स्थान हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नवंबर में होने वाले प्री-आरडीसी कैंप के लिए भी उनका चयन हुआ है।

प्राचार्य ने समृद्धि यादव की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के चेयरमैन एवं यारा फर्टिलाइजर फैक्ट्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम. एस. प्रसाद ने अपने संदेश में छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनसीसी कैडेट समृद्धि यादव की उपलब्धि पर भी बधाई दी। समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: स्कूल बंद करने के विरोध पर सपा नेताओं पर मुकदमा, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

उत्तर प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर सम्मान समारोह, ₹12 हजार मानदेय से मातृशक्ति में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश: लालापुर थाने की कमान ब्रजेश सिंह को, अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश: नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र,  कैशलेस इलाज की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश: म्योरपुर में मेधावी छात्र चयन परीक्षा आयोजित, 240 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा


Featured News