Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: संकुल स्तरीय मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 09/09/2026 02:42:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 09/09/2026 02:42:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र शिक्षा क्षेत्र कोन के उच्च प्राथमिक विद्यालय केवाल में सोमवार को संकुल स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र शिक्षा क्षेत्र कोन के उच्च प्राथमिक विद्यालय केवाल में सोमवार को संकुल स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में कराई गई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्राथमिक स्तर की कक्षा 3 और 5 तथा उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षा 6 और 8 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को संकुल शिक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी ने पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पुरस्कार मिलने के बाद छात्रों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अनुज कुमार वर्मा, अरुण कुमार मौर्य, नन्हकू सिंह, जीतेन्द्र सिंह, आशुतोष कुमार, अभिमन्यु सिंह, विजय कुशवाहा, चिंता देवी और प्रेमपाल सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: स्कूल बंद करने के विरोध पर सपा नेताओं पर मुकदमा, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

उत्तर प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर सम्मान समारोह, ₹12 हजार मानदेय से मातृशक्ति में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश: लालापुर थाने की कमान ब्रजेश सिंह को, अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश: नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र,  कैशलेस इलाज की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश: म्योरपुर में मेधावी छात्र चयन परीक्षा आयोजित, 240 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा


Featured News