-
☰
उत्तर प्रदेश: अनंत पद्मावती आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा सेवा का हुआ आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रेणुकूट पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रेणुकूट पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद पटेल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया। पिपरी और रेणुकूट क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया। डॉ. आनंद पटेल ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस समय वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है, इसलिए सभी को स्वच्छता और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज और सावधानी से बीमारी को रोका जा सकता है। आश्रम संचालक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय ने बताया कि प्रत्येक रविवार को आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया जाता है। इस सेवा का विशेष लाभ नगर और आसपास के क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद लोग उठाते हैं। स्थानीय लोगों ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन मरीजों को राहत मिलती है जिन्हें आर्थिक तंगी के कारण उचित इलाज नहीं मिल पाता।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति