Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 12 अक्टूबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, जिले में बनाए गए 188 क्रय केंद्र

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 12/10/2026 12:51:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 12/10/2026 12:51:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने कुल 188 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने कुल 188 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। किसानों को सरकारी व्यवस्था के तहत अपनी उपज बेचने के लिए पहचान-पत्र और फार्मर आईडी सहित जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

कॉमन और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य निर्धारित

इस वर्ष सरकार ने कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त उतराई और छनाई आदि के मद में किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। वहीं, बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,900 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। जिले में बाजरा खरीद के लिए तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

48 घंटे में किसानों के खाते में पहुंचेगा भुगतान

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। उपज की खरीद के बाद 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के माध्यम से धनराशि किसान के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेज दी जाएगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे धान बिक्री से पहले अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित क्रय केंद्रों पर पहुंचकर सरकारी खरीद व्यवस्था का लाभ उठाएं।
 

Related News

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद में चाची से मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: मूंदी में दशहरा जुलूस पर मुस्लिम समाज ने की भव्य पुष्पवर्षा, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश: 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर होगा मंथन

 छत्तीसगढ़: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाणपत्र

 उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1,000 और सिम भत्ता ₹2,500

मध्य प्रदेश: जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आई अन्नपूर्णा मुहिम, छह सदस्यों के परिवार को मिलेगी राहत


Featured News