Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर हाई अलर्ट, मुख्य सचिव और DGP ने की समीक्षा बैठक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 21/07/2026 10:39:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 21/07/2026 10:39:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मेरठ सोमवार को आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने संयुक्त रूप से मेरठ मंडलायुक्त सभागार मे एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मेरठ सोमवार को आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने संयुक्त रूप से मेरठ मंडलायुक्त सभागार मे एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी भौतिक व वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्य सचिव गोयल ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा को बिना किसी दुर्घटना के संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, सुरक्षा, चिकित्सा शिविर, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, और बिना रुकावट यातायात प्रबंधन के सख्त निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मेरठ स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जलाभिषेक किया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने अंतरराज्यीय समन्वय पर जोर देते हुए असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही डीजे का संचालन होगा। स्टंटबाजी और भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को "जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट" के लक्ष्य के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।