-
☰
उत्तर प्रदेश: बिल क्लिंटन स्कूल में मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम का संयुक्त जागरूकता अभियान हुआ शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान देहली यमुनोत्री राजमार्ग पर स्थित क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बिल क्लिंटन स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नारी सशक्तिकरण एंव मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5, तथा एंटी रोमियो टीम के अंतर्गत पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय आशीष तिवारी के दिशानिर्देशानुसार थानाध्यक्ष महोदय राधेश्याम यादव थाना रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व एंव माननीय उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह व माननीया एस आई नेहा चौधरी की देखरेख में एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति एंव संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान देहली यमुनोत्री राजमार्ग पर स्थित क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बिल क्लिंटन स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नारी सशक्तिकरण एंव मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5, तथा एंटी रोमियो टीम के अंतर्गत पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय आशीष तिवारी के दिशानिर्देशानुसार थानाध्यक्ष महोदय राधेश्याम यादव थाना रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व एंव माननीय उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह व माननीया एस आई नेहा चौधरी की देखरेख में एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति एंव संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। एस आई देवेंद्र सिंह व एस आई नेहा चौधरी की सक्रिय मौजूदगी को देखते हुए महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का रुख सख्त दिखाई दिया। विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन के ऑडिटोरियम में एंटी रोमियो व यातायात के संयुक्त जन जागरूकता अभियान के दौरान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियमों तथा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने का उद्देश्य विशेष रहा। बिल क्लिंटन स्कूल ऑडिटोरियम में यातायात पुलिस एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पिंटू भड़ाना ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात के नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट का प्रयोग करना अनिवार्य है, इसके साथ ही उन्होंने ट्रिपल राइडिंग न करने, यातायात संकेतों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की भी सलाह दी। वहीं एंटी रोमियो टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह, एस आई नेहा चौधरी एवं महिला आरक्षियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने 1090 वुमेन पावर लाइन, 1813 महिला हेल्पलाइन, तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि नंबरों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में बिना भय के इन नंबरों पर संपर्क करें। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को निडर होकर अपनी शिक्षा पूरी करने, आत्मनिर्भर बनने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। जिस वक्तव्य को सुनकर स्कूल के अधिकरियों,अध्यापकों व छात्र छात्राओं ने पुलिस विभाग की खूब सराहना की। जनजागरूकता अभियान में कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर की प्रेजीडेंट माननीया राजकमल सक्सेना,अध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति