Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर शहीद दिवस श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 30/01/2026 03:50:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 30/01/2026 03:50:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा जिला उपकारागार में हत्या के मामले में पति और ससुर के साथ विगत मई माह से जेल में निरुद्ध महिला बंदी ने अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा जिला उपकारागार में हत्या के मामले में पति और ससुर के साथ विगत मई माह से जेल में निरुद्ध महिला बंदी ने अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला बंदी के अस्पताल में स्वस्थ बेटी को जन्म देने के बाद जेल प्रशासन द्वारा खुशियां मनाई गईं और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जच्चा और बच्चा को गुब्बारों और फूलों से सजी सरकारी गाड़ी में बैठाकर ढोल नगाड़ों के साथ जेल के अंदर प्रवेश कराया गया। यह मार्मिक नजारा देख हर कोई हैरत में पड़ गया। जेल में निरुद्ध महिला के पति और ससुर जेल प्रशासन द्वारा की गई है पहल की जमकर सराहना करते नजर आए। बताते चलें कि जिला उपकारागार में विगत 27 मई से पति और ससुर के साथ हत्या के मामले में निरुद्ध गर्भवती महिला बन्दी को विगत रात्रि प्रसव पीड़ा होने पर महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जेल में निरुद्ध महिला बंदी के द्वारा बेटी को जन्म देने के बाद जेल कर्मियों और बंदियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जेल प्रशासन द्वारा सरकारी गाड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया और ढोल नगाड़ों की धुन पर जच्चा और बच्चा को जेल के अंदर प्रवेश कराया गया।

 

अस्पताल से लेकर उपकारागार तक ढोल-नगाड़ों के साथ चल रही जेल प्रशासन की सरकारी मारुति वैन को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया और जानने की कोशिश करने लगा कि आखिर जेल प्रशासन द्वारा किसको इस तरीके से जेल ले जाया जा रहा है। जेल में प्रवेश होने के साथ ही जेल कर्मियों और निरुद्ध बंदियों द्वारा नवजात बच्ची का दिल खोलकर स्वागत किया गया एक दुसरे को मिठाई खिलाकर नन्हे मेहमान का जोरदार स्वागत और जेल प्रशासन के द्वारा की गई इस पहल की जमकर सराहना की गई। तो वहीं दूसरी तरफ नवजात बच्ची के पिता और बाबा ने जब यह मार्मिक नजारा देखा तो उनकी आंखों में भी खुशी के आंसू झलक पड़े। फिलहाल जेल प्रशासन नवजात बच्ची की छठी मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है,और समाज को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए बेटी है तो कल है कि नारे के प्रति प्रेरित करता नजर आ रहा है। दरअसल हमीरपुर जिले के ग्राम टीहर निवासी लोकेश कुशवाहा की पत्नी सीमा को विगत रात्रि प्रसव पीड़ा होने पर इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया और जब अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद उसे जेल ले जाने की बारी आई तो जेल अधीक्षक पी.के.मिश्रा के निर्देश पर जेल कर्मियों द्वारा ढोल नगाड़ों की धुन और सरकारी गाड़ी की सजावट करवा कर उसे जेल के अन्दर प्रवेश कराया गया।

 

दरअसल विगत 24 मई को कबरई थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिंघनपुर बघारी स्थित सिद्ध बाबा धाम के पास युवक की पीट पीटकर हुई निर्मम हत्या के मामले में सीमावर्ती हमीरपुर जिले के विँवार थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम टीहर निवासी सीमा और उसके पति लोकेश सहित ससुर जेल में निरुद्ध चल रहे हैं। मामले को लेकर जेल अधीक्षक पी.के. मिश्रा ने बताया कि बीति 27 मई से हत्या के मामले में पति और ससुर के साथ जेल में निरुद्ध चल रही गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उसने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। बुंदेलखंड क्षेत्र में बेटी का जन्म होने पर उसे गाजे-बाजे और डीजे के साथ परिजन घर ले जाते हैं। इसी को देखते हुए मेरे मन में भी यह ख्याल आया क्योंकि मैं भी दो बेटियों का पिता हूं उसके बाद मैने गाड़ी की सजावट कराई और ढोल नगाड़े की धुन पर जच्चा और बच्चा को अस्पताल से लाकर जेल में प्रवेश कराया। जेल में निरुद्ध बंदियों और जेल कर्मियों ने भी जच्चा और बच्चा का दिल खोल कर स्वागत किया।