Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 15/04/2026 12:50:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 15/04/2026 12:50:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर छुटमलपुर मंडल में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला जिसमें प्रातःकाल से ही लोगों की भारी भीड़ सड़कों के किनारे एकत्रित हो गई है और हर कोई पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लोग हाथों में स्वागत संदेश लिखी तख्तियां, पोस्टर और स्लोगन भाजपा तिरंगा झंडा  लेकर खड़े रहे, कई स्थानों पर वेलकम पीएम मोदी और भारत माता की जय जैसे नारों से माहौल गूंज रहा था। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस भव्य समारोह कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित नजर आए। 

विस्तार

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लोग अनुशासन में रहकर प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। सभी छुटमलपुर मंडल के ग्राम गणेशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता ने पीएम मोदी का  अभिवादन किया, इस दौरान स्थानीय प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में लगातार सक्रिय रहा। पीएम मोदी के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। 

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी जी का अभिवादन करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सहारनपुर अजीत सिंह राणा, प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप, अमित सेन मंडल अध्यक्ष छुटमलपुर, वरिष्ठ भाजपा नेता नाथी राणा, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी कोषाध्यक्ष नीरज जैन, मंडल महामंत्री दिनेश शर्मा, विशाल बंसल, मंडल उपाध्यक्ष अंकुर सैनी, उपेंद्र ठाकुर, सोना पांडे, विजय राणा, डॉक्टर अक्षय दीक्षित, डॉक्टर संजय सैनी, बाबूराम राठौर, उर्मिला सैनी, डॉक्टर कमला, तुलसी शर्मा, निशा शर्मा, मीनू सैनी, चंद्रकांता, भावना, सुजाता, रेनू कंबोज, सरोज, चांदनी राठौर, रश्मि, रुक्मणी, बबीता राठौर, रेखा, पुष्पा रोहिला, रेणु देवी, प्रधान राम खेड़ी प्रवेश काम्बोज, नरेंद्र प्रधान खुशहालीपुर, राजकुमार बूथ अध्यक्ष, गीता राम बूथ अध्यक्ष, पवन कुमार बूथ अध्यक्ष, मंडल मंत्री अविनाश मित्तल, संदीप वर्मा, यशपाल प्रजापति,  ब्लॉक प्रमुख मुल्किराज सैनी, रकम सैनी आदि भाजपा छुटमलपुर मंडल के प्रमुख पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।