-
☰
उत्तर प्रदेश: नगरायुक्त का जोन कार्यालयों पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि ने बृहस्पतिवार को दोपहर जोन एक, जोन दो व जोन तीन का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि ने बृहस्पतिवार को दोपहर जोन एक, जोन दो व जोन तीन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जन्म-मृत्यु के पैंडिंग मामलों, म्यूटेशन तथा आगन्तुकों के लिए की गयी व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली, और व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के टिप्स दिए। नगरायुक्त शिपू गिरि दोपहर तीनों जोन कार्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। जोन एक नुमाईश कैंप में जन्म मृत्यु की पैंडिंग फाइलों के सम्बंध में पूछे जाने पर सहायक नगरायुक्त व जोन प्रभारी जे पी यादव ने बताया कि काफी फाइलें एसडीएम व सीएमओ आफिस में पैंडिंग हैं। इस पर उन्होंने उनकी (नगरायुक्त) ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से एसडीएम तथा सीएमओ को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने म्युटेशन के मामले भी ई-नगर सेवा पोर्टल पर ऑन लाईन भेजने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई ऑफ लाइन मामला सामने आया तो सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
नगरायुक्त ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए व अन्य कार्यो के लिए आये लोगों से भी बात की और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके अलावा नगरायुक्त ने विजीटर रुम मेनटेन करने, वहां टी वी की व्यवस्था करने, शुद्ध पेयजल के लिए ऊपर लगे आर ओ को नीचे लगवाने तथा विंडो पर टीन शेड लगवाने के निर्देश दिए। जोन कार्यालय के प्रवेश द्वार को व्यवस्थित करने के लिए उन्होंन निर्माण विभाग को निर्देशित किया। जोन दो हकीकत नगर कार्यालय में उन्होंने साफ सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। जोनल प्रभारी श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि जन्म-मृत्यु से सम्बंधित लगभग चार सौ फाइलें एसडीएम व सीएमओ कार्यालय में पैंंडिंग पड़ी है। इस पर उन्होंने उनकी ओर से डीएम व सीएमओ को पत्र लिखने के निर्देश दिए। जोन तीन मनोहरपुर में भी नगरायुक्त ने जन्म-मृत्यु से सम्बंधित पैंडिंग फाइलों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश: प्राचीन बावड़ी-शिव मंदिर संरक्षण मामले में प्रशासनिक रिपोर्ट से आरोप निराधार साबित हुए
उत्तर प्रदेश: युवतियों की तस्करी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: सदन मराठे बने भाजपा नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: पर्यावरण प्रहरी विनोद छंगाणी ने पौधारोपण, जल संरक्षण और पक्षी सेवा से पेश की बनी मिसाल
राजस्थान: सिंदूर स्मारक वाटिका में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, रतनलाल शर्मा ने दिया संदेश
हरियाणा: परिवेदना समिति बैठक में 7 शिकायतों का हुआ मौके पर निपटारा