Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नगर निगम का पॉलीथिन के खिलाफ अभियान, 27 किलो जब्त व 18 हजार का जुर्माना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 30/01/2026 11:31:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 30/01/2026 11:31:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकानों से कॉटूनों में भरे गिलास व 27 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकानों से कॉटूनों में भरे गिलास व 27 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम का पॉलीथिनरोधी दस्ता नगर स्वास्थय अधिकारी डॉक्टर प्रवीण शाह के नेतृत्व में बाजार मोरगंज व हलवाई हट्टा पहुंचा तो प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने व उपयोग करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मंच गया। कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। निगम अधिकारियों ने अनेक दुकानदारों की जांच करते हुए 07 कार्टून प्रतिबंधित गिलास व 27 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल गुरुंग ने बताया कि दुकानदारों से 18 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।

 

कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक मनोज, आशीष, सोमकुमार व राजबीर तथा प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, कैप्टन नरेश, सूबेदार प्यार सिंह व हेमराज के अलावा जगपाल, शिवकुमार, विक्रम, रणदीप, पवन, और नवाबुद्दीन आदि मौजूद रहे। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉक्टर प्रवीण शाह ने दुकानदारों से कहा कि पॉलीथिन लोगों के जीवन में जहर का काम कर रहा है। इसके कारण न केवल वातारण में प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि जमीन के भीतर भी जल प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में प्रतिबंधित पॉलीथिन उपयोग करते हुए या बेचते हुए पाये गए तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जायेगा और मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा।