-
☰
उत्तर प्रदेश: फेस-2 पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार, चोरी के 3 वाहन बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना फेस-2 पुलिस द्वारा ट्रकों की चोरी कर उन्हें गोदाम में ले जाकर काटने तथा ट्रकों के पार्ट्स काटकर बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी के 03 वाहन (गुड्स कैरियर ट्रक) तथा चोरी एवं वाहन काटने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना फेस-2 पुलिस द्वारा ट्रकों की चोरी कर उन्हें गोदाम में ले जाकर काटने तथा ट्रकों के पार्ट्स काटकर बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी के 03 वाहन (गुड्स कैरियर ट्रक) तथा चोरी एवं वाहन काटने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद। थाना फेस-2 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से 02 वाहन चोर अभियुक्त 1. सलमान पुत्र छोटन 2. भानू चौधरी पुत्र सुनील को गंदे नाले के पास सेक्टर-82 कट भंगेल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से चोरी के 03 वाहन- टाटा गुड्स कैरियर ट्रक रजि0नं0- UP16FT0743, बुलेरो मेक्सीट्रक रजि0नं0- DL1LAD0637, महिंद्रा पिकअप रजि0नं0- DL1LAJ6669 व 02 केबिन (ट्रक व महिंद्रा पिकअप) तथा चोरी करने, वाहन काटने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण- 02 ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर, 02 एलपीजी सिलेण्डर (घरेलू व कॉमर्शियल), 02 गैस कटर सहित अन्य विभिन्न उपकरण, भिन्न-भिन्न नंबर की 28 चाबियाँ, 05 पाना, 06 बोल्ट टाइटनर/लूजनर, 11 पेचकस, 02 प्लास, 01 छैनी, 01 मेटल कटर औजार व 09 घरेलू चाकू बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि वे अपने अन्य साथियों फकरुद्दीन उर्फ फकरू, फरमान उर्फ मुल्ला जी, यूनुस, कलाम तथा उसके भाई साजिम के साथ मिलकर इण्डस्ट्रियल एरिया एवं सड़क किनारे खड़े कमर्शियल वाहनों की रेकी करने के उपरांत चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों को अपने किराये के गोदाम, जो ग्राम दीनानाथपुर पुठ्ठी, जनपद हापुड़ में है जिसे ₹50,000/- प्रतिमाह पर लिया गया था, चोरी किए गए वाहनों को उक्त गोदाम में ले जाकर उनके पार्ट्स काटते थे तथा उन पार्ट्स को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बाँट लेते थे। अभियुक्तों द्वारा पूर्व में थाना क्षेत्र सूरजपुर एवं दिल्ली से भी बड़े वाहनों की चोरी करना बताया गया है।अभियुक्तगण एनसीआर क्षेत्र में कॉमर्शियल बड़े वाहनों की चोरी कर उन्हें काटकर उनके अलग-अलग पार्ट्स बेचकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। अभियुक्तगण दिल्ली एवं गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्थानों से कॉमर्शियल वाहनों की चोरी कर उन्हें गोदाम में ले जाकर काटते थे तथा उनके पार्ट्स बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। अभियुक्तगण एक राय होकर कॉमर्शियल वाहनों की रेकी कर उन्हें चोरी कर गोदाम में ले जाकर काट देते थे, जिससे किसी को संदेह न हो तथा वे पुलिस की पकड़ से बच सके।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति