-
☰
उत्तर प्रदेश: जेसीबी से प्लॉट तोड़फोड़, 14 नामजद पर हुए केस दर्ज, दो गिरफ्तार
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जाना बाजार जेसीबी मशीन से दबंगों द्वारा आवासीय प्लाट में घुसकर दीवाल बाउंड्री वॉल तोड़फोड़ करने और सामानों को तहस-नस करने के मामले में हैदरगंज पुलिस दर्जन से ज्यादा लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जाना बाजार जेसीबी मशीन से दबंगों द्वारा आवासीय प्लाट में घुसकर दीवाल बाउंड्री वॉल तोड़फोड़ करने और सामानों को तहस-नस करने के मामले में हैदरगंज पुलिस दर्जन से ज्यादा लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होते ही क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। पुलिस धर पकड़ की कार्यवाही में जुट गई। दो लोगों को पकड़ कर चालान कर दिया। अन्य आरोपियो की खोजबीन में पुलिस टीम में बनाकर दबिस दे रही हैं। थाना क्षेत्र हैदरगंज के चौबेपुर केरालाल खा निवासी दुर्गावती पत्नी स्वर्गीय कृष्ण कुमार ने अपना बैनामे की आवासीय प्लाट इमलिया ग्राम पंचायत हैदरगंज भीटी मार्ग पर बाउंड्री वॉल, ऑफिस स्टेशन पंपिंग सेट वगैरा बनाकर छोड़ रखा था। 26 जनवरी की रात मलावन गांव निवासी नामित दबंगों ने जेसीबी मशीन से पूरी तरह रहकर ध्वस्त कर दिया और सामानों को तोड़फोड़ कर तहस नहस कर दिया था। इसकी शिकायत गृहस्वामी के भतीजे राज नारायण ने थाने पर लिखित रूप से की थी। थाने से 50 मीटर की दूरी पर हुए इस तोड़फोड़ की कार्यवाही को गंभीरता से लेते हुए 14 महिला पुरुष आरोपियों को नामजद दर्ज करते हुए। तोड़फोड़ सहित जान से मारने की धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वही मुकदमे में शामिल दो लोगों को पकड़ कर चालान कर दिया। अन्य की खोज में पुलिस जुटी है। थाना अध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति