-
☰
उत्तर प्रदेश: सेक्टर-39 पुलिस ने टायर-बैटरी चोरी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर सहित 3 गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों से टायर व बैट्री चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 06 टायर मय रिम, 02 बैटरी, तार काटने वाला 01 कटर, 01 जैक, 02 पाने, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों से टायर व बैट्री चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 06 टायर मय रिम, 02 बैटरी, तार काटने वाला 01 कटर, 01 जैक, 02 पाने, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त कार बरामद। थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों से टायर व बैट्री चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी सहित 03 अभियुक्त 1.विशाल शर्मा उर्फ ढोला पुत्र हरकिशन 2.विशाल त्यागी उर्फ अक्कू पुत्र पंकज त्यागी 3.उपेंद्र पाठक पुत्र जुगल किशोर को थाना क्षेत्र के सोम बाजार कट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से 06 टायर मय रिम (चार पहिया वाहनों के), 02 बैटरी, 01 बडा तार काटने वाला कटर, 01 जैक, दो पाने, घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार, दो अवैध तमन्चे (अभियुक्त विशाल शर्मा उर्फ ढोला व विशाल त्यागी उर्फ अक्कू से) व 01 अवैध चाकू (अभियुक्त उपेन्द्र से) बरामद किये गये है। बरामद हुयी बैट्री के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-39 नोएडा पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह लोग चार पहिया वाहन से टायर व बैट्री आदि चोरी की घटनाऐं करते है, जिन्हें दिल्ली में जाकर बेच देते है। विशाल शर्मा उर्फ ढोला पुत्र हरकिशन निवासी सदरपुर, सेक्टर-45, नोएडा उम्र 28 वर्ष (हिस्ट्रीशीटर, थाना सेक्टर-39, नोएडा), विशाल त्यागी उर्फ अक्कू पुत्र पंकज त्यागी निवासी प्राइमरी स्कूल के पास, ग्राम गेझा, थाना फेस-2, नोएडा उम्र 26 वर्ष। उपेंद्र पाठक पुत्र जुगल किशोर निवासी ग्राम नबीपुर खेड़िया, थाना नरोरा, जिला बुलंदशहर उम्र 28 वर्ष।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति