Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: Shito-Ryu कराटे प्रशिक्षण केंद्र का किया गया शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Chandra Prakash Maurya , Date: 24/01/2026 11:28:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chandra Prakash Maurya ,
  • Date:
  • 24/01/2026 11:28:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खेल और आत्मरक्षा के क्षेत्र में बच्चों व युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Shito-Ryu Karate Training Centre का भव्य शुभारंभ 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को मलांव, चौराहा, गोरखपुर में किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खेल और आत्मरक्षा के क्षेत्र में बच्चों व युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Shito-Ryu Karate Training Centre का भव्य शुभारंभ 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को मलांव, चौराहा, गोरखपुर में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सम्मानित एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम और भी भव्य व प्रेरणादायक बन गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामय बन गया। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस कराटे प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से बच्चों और युवाओं को न केवल आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। जाएगा, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का भी विकास किया जाएगा।

प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सेंसाई चंद्र प्रकाश मौर्य (इंटरनेशनल प्लेयर, गोल्ड मैडलिस्ट, ब्लैक बेल्ट 2nd डान) द्वारा निभाई जा रही है, जो वर्षों से कराटे के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते आ रहे हैं और कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा चुके हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुमार पांडेय (CISF), राम आशीष मौर्य (महासचिव), मुख्य अतिथि  डॉ. विजय कुमार (पूर्व विधायक), डॉ. संजय कुमार (MBBS, MD), संदीप मोदनवाल (ग्राम प्रधान), तथा मुकुंद नारायण सेवक पांडेय (लल्लू बाबा), ग्राम प्रधान बंटे कृष्णा पांडेय (टेक्निकल मैनेजर),  देवेंद्र मौर्य – मलांव सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र खुलना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।


वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में सेल्फ डिफेन्स यानी आत्मरक्षा केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन की एक आवश्यक जरूरत बन चुकी है। बढ़ती असुरक्षा, सड़क पर होने वाली घटनाएं और बच्चों के साथ होने वाली बदसलूकी को देखते हुए यह जरूरी है कि हर बच्चा और युवा अपने बचाव के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम हो। कराटे जैसे मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण से बच्चों में साहस, सतर्कता और आत्म-नियंत्रण विकसित होता है, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में सही निर्णय ले सकते हैं। आत्मरक्षा प्रशिक्षण का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह व्यक्ति को केवल लड़ना नहीं, बल्कि खतरे से बचने, स्थिति को समझने और सुरक्षित निकलने की कला सिखाता है। नियमित अभ्यास से शरीर मजबूत होता है, फुर्ती और संतुलन बढ़ता है, साथ ही मानसिक एकाग्रता और धैर्य भी विकसित होता है। इससे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

 

बालक  और बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया गया। प्रशिक्षण से वे आत्मनिर्भर बनती हैं और किसी भी गलत परिस्थिति का सामना करने का आत्मविश्वास प्राप्त करती हैं। इससे समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और अपराध के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। संस्था के आयोजकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र आगे चलकर जिले के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने का कार्य करेगा। साथ ही यह केंद्र युवाओं को नशे, गलत संगत और अपराध से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाएगा। खेल के माध्यम से बच्चों को अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस प्रशिक्षण केंद्र को लेकर काफी उत्साह देखा गया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण के लिए भेजने की अपील की। लोगों का मानना है कि यह केंद्र मलांव और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नई पहचान बनेगा।