Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली से टकराया, 2 गंभीर रूप से घायल
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Rohan Singh , Date: 29/01/2026 11:47:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rohan Singh ,
  • Date:
  • 29/01/2026 11:47:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कानपुर के घाटमपुर स्थित जांगीराबाद गांव में एक तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने आमने-सामने ट्रैक्टर ट्राली में एक जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर ट्राली चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कानपुर के घाटमपुर स्थित जांगीराबाद गांव में एक तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने आमने-सामने ट्रैक्टर ट्राली में एक जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर ट्राली चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव स्थित बलहापारा मोड के पास हुई ट्रैक्टर उमा भट्ट से ईट लाद कर सागर कानपुर हाईवे में पहुंची थी। तभी घाटमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली में एक जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ग्राम वासियों की सूचना पर पहुंचे पतरा चौकी पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उन्हें कानपुर रेफर किया गया, जहां एंबुलेंस एक ही घायल को ले गई एक घायल वही सीएससी  मेंआधा घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से घायलों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घाटमपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।