-
☰
उत्तर प्रदेश: व्यापार मंडल ने 26 जनवरी धूमधाम से मनाई गई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वाराणसी रामनगर श्री व्यापार मंडल रामनगर ने सोमवार को हर साल कि भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वाराणसी रामनगर श्री व्यापार मंडल रामनगर ने सोमवार को हर साल कि भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। रामनगर चौक स्थित त्रिपौलिया गेट के समीप प्रातः 10:30 बजे क्षेत्रीय विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव जी इंडियन इन्डस्ट्रिज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आर,के, चौधरी जी एवं रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दयाशंकर मिश्र जी ने झंडातोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । झंडातोलन के बाद सभी अतिथियों और व्यापार मंडल के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया। लगभग आठ सौ कंबल वितरित किए गये। इसके उपरांत देश भक्ति गीत और समूह नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से सबका मन मोह लिया। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार के स्टांप और निबंधन राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रुप में वाराणसी नगर निगम के मेयर अशोक तिवारी, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम मिश्रा उपस्थित थे। श्री व्यापार मंडल ने रामनगर के पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव और गौतम कुमार मौर्य को रामनगर रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। देश भक्ति गीत और समूह नृत्य प्रतियोगिता दो राउंड में संपन्न हुई। देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुगलसराय की सुश्री रिया और द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से मोहम्मद सलीम और सारंग कुमार रहे तृतीय स्थान पर भी संयुक्त रूप से कुमार प्रणय और शुभम जायसवाल रहे। निर्णायक मंडल में पद्मश्री प्रोफेसर मंगला कपूर जी और साहित्य नाट्य अकादमी से पुरस्कृत डॉक्टर विजय कपूर जी और सुनील पासवान जी रहे। समूह नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम स्थान पर जीडी गोयंका विद्यालय वाराणसी के बच्चे और द्वितीय स्थान पर जीनियस पब्लिक स्कूल नारायणपुर के बच्चे और तृतीय स्थान पर किंग डांस अकैडमी रामनगर के बच्चे रहे। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले बच्चों को रॉयल मसाला और किसान पशु आहार की तरफ से नगद और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुबह से लेकर शाम चार बजे तक हजारों की संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस दौरान मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव विधायक कैंट कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे महानगर उद्योग व्यापार समिति केअध्यक्ष प्रेम मिश्राको व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश जायसवाल, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश जायसवाल,राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, महामंत्री गणेश केसरी सांस्कृतिक मंत्री शमशेर खान संत गुप्ता संजय जयसवाल राजेश केसरी अखिलेश विश्वकर्मा सुजीत गुप्ता सरदार मंजीत सिंह सरदार रविंदर सिंह लड्डू पवन मौर्य आनंद घोष संतोष द्विवेदी सृजन श्रीवास्तव अनुपम गुप्ता रवि जायसवाल गौरव गुप्ता राहुल जायसवाल अखिलेश गुप्ता पूर्व सभासद संतोष गुप्ता मनोज केसरी सौरभ गुप्ता कौशलेश सिंह संजय तिवारी मुकेश उपाध्याय योगेंद्र पांडे संतोष सिंह वीरेंद्र विश्वकर्मा नूरुल शेख जितेंद्र गुप्ता रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सुरेश पटेल शिवकुमार श्रीवास्तव अंकित सिंह सहित सभी सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह ने किया।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति