-
☰
उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, 14 वर्षीय किशोर की गई जान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कचनरवा अंतर्गत बरवाहीखोली में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कचनरवा अंतर्गत बरवाहीखोली में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गये, जिससे एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाईक हर जल जीवन मिशन के एक कर्मचारी का बताया जा रहा है ,जिसे दुकान जाने का बहाना बनाकर जल जीवन मिशन की टंकी बरवाहीखोली से मंगलवार देर शाम लगभग 7.30 बजे बाईक लेकर तीनों किशोर एक ही बाईक से सवार होकर सड़क पर गाड़ी चलाने की ललक से निकले थे कि जैसे ही वे बरवाहीखोली पानी टंकी से कुछ दूर आगे भैंसबहरी बांध के सामने पुलिया पर पहुंचे, तभी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई, जहाँ एक किशोर को गंभीर चोटें आई जिसकी मौके पर मौत हो गयी और अन्य दोनों किशोर मौके से फरार होकर चुपचाप अपने अपने घर दुबक कर सो गये। जिसके क्रम में वाहन स्वामी अपने साथियों के साथ रात लगभग 11.30 बजे बाईक और बाईक चालक को खोजने लगे तभी पता चला कि बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसके क्रम बाईक पुलिया के नीचे मिली, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन को दी। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में कृष्णा चेरो पुत्र सुरेश चेरो (उम्र लगभग 14 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विजय पुत्र जवाहीर पुत्र जवाहीर चेरो(15 वर्ष) एवं शेषमणि पुत्र अजय चेरो (16 वर्ष) हल्की फुलकी चोटें आई पर हादसे में डर की वजह से चोटें आने के बाद भी घर में दुबके थे। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति