-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा का दिया भरोसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माननीय श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में 15 मई शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के द्वितीय चरण के क्रम में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एंव बालिकाओं को उनके हक अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माननीय श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में 15 मई शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के द्वितीय चरण के क्रम में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एंव बालिकाओं को उनके हक अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार तथा नगर थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया, एंटी रोमियो टीम में महिला कांस्टेबल 1877 सोनू , महिला रिक्रूट आरक्षी 1953 संजना, महिला रिक्रूट आरक्षी 1957 प्राची, महिला रिक्रूट आरक्षी1972 मोनिका, व महिला होमगार्ड 541 सविता द्वारा संयुक्त रूप से हाथी गेट,मैन बाजार, दिल्ली रोड , इस्लामनगर रोड, संजय चौक, सर्राफा बाजार, मौहल्ला बंजारन, भारतीय स्टेट बैंक आदि क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज़ 0,5 व साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को डिजिटल एरेस्टिंग व सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं और बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे मे बताया गया, एवं उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरुक किया गया, साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे मे भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में कुशलतापूर्वक समझाया गया। और घरेलू हिंसा,छेडछाड, बैड टच, या अन्य किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति में उपरोक्त नम्बरों की निर्भीक होकर सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया, पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं एंव बालिकाओं को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया की उनकी सुरक्षा,सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू पुलिस विभाग तत्पर है। टीम ने बताया कि ये महिला सशक्तिकरण सुरक्षात्मक जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान के दौरान जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। नगरीय बाजार में व्यापारी गणों व अन्य लोगों ने इस प्राथमिकता की सराहना की।
उत्तर प्रदश: दो वक्त की रोटी कमाने गया था शहर, आइसक्रीम वाहन में उतरे करंट ने छीन ली जिंदगी
उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित
राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ