-
☰
उत्तर प्रदश: दो वक्त की रोटी कमाने गया था शहर, आइसक्रीम वाहन में उतरे करंट ने छीन ली जिंदगी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदश: रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आइसक्रीम की लारी पर काम करने गए युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदश: रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आइसक्रीम की लारी पर काम करने गए युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेंद्र नट निवासी भूणास के रूप में हुई है। बताया गया कि आइसक्रीम वाहन में अचानक करंट उतर आने से यह हादसा हुआ। आइसक्रीम वाहन मालिक किशन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे योगेंद्र रोजाना की तरह अपने काम में जुटा हुआ था। इसी दौरान वाहन में तकनीकी खराबी के चलते करंट फैल गया और योगेंद्र उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद भूणास क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित
राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ