-
☰
उत्तर प्रदेश: कमरे में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सर्पदंश की जताई गई आशंका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अजनर महोबा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम महुआ बांध में रात में खाना खाकर सोए युवक का सुबह उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिलने से हड़कम्प मच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अजनर महोबा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम महुआ बांध में रात में खाना खाकर सोए युवक का सुबह उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिलने से हड़कम्प मच गया। परिजनों द्वारा युवक के जिन्दा होने की आस में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ तैनात डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की आसमायिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के कमरे में परिजनों ने सांप को देख युवक की मौत सर्पदंश से होने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम महुआबांध निवासी हरदयाल का 35 वर्षीय पुत्र मलखान अहिरवार बीति रात खाना खाकर अपने कमरे में सोया और सुबह देर तक ना जागने पर परिजन जब उसे जगाने पहुंचे तो मलखान को अचेत पड़ा देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतपुर ले जाया गया जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक की असामायिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल में जुट गई है।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति