Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: जदयू की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया गया जोर

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Md Firoz Alam , Date: 08/06/2026 12:21:27 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Md Firoz Alam ,
  • Date:
  • 08/06/2026 12:21:27 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: अमदाबाद कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक प्रखंड अध्यक्ष खुशबू कुमारी के आवास पर आयोजित की गई।

विस्तार

बिहार: अमदाबाद कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक प्रखंड अध्यक्ष खुशबू कुमारी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने की। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रणनीति तैयार करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव उपस्थित रहे। वहीं जेडीयू जिला अध्यक्ष सुरज प्रकाश राय, जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य सुमिता देवी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार उरांव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए एसटी आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार विकास, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ती है। जेडीयू जिला अध्यक्ष सुरज प्रकाश राय ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जेडीयू हमेशा विकास और सुशासन की राजनीति करती रही है और कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।

जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य सुमिता देवी ने अपने संबोधन में महिलाओं की भागीदारी को लेकर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिसके कारण आज महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वहीं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश Kumar उरांव ने कहा कि जेडीयू सरकार हमेशा समाज के कमजोर, वंचित, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आदिवासी एवं वंचित समाज के बीच सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की बात कही।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, पंचायत एवं बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने, क्षेत्र की जनसमस्याओं तथा विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं सुझावों को नेताओं के समक्ष रखा, जिस पर सकारात्मक पहल और समाधान का आश्वासन दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अमदाबाद प्रखंड में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं और उनके सहयोग से जेडीयू गांव-गांव तक अपनी पहुंच मजबूत कर रही है। बैठक के अंत में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मौके पर जेडीयू के अनेक पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।