Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: हादसे के बाद मुआवजे की मांग पर 2 घंटे धरना, प्रशासन के आश्वासन पर खत्म
 

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 14/03/2026 03:35:51 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 14/03/2026 03:35:51 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर भटगाँव नगर पंचायत भटगाँव के वार्ड क्रमांक 8 (ईटा भट्ठा पारा) में जामुन का पेड़ काटते समय हुए हादसे में 46 वर्षीय मजदूर बृजमोहन की मौत के बाद आज जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की माँग को लेकर मोर्चा खोल दिया।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर भटगाँव नगर पंचायत भटगाँव के वार्ड क्रमांक 8 (ईटा भट्ठा पारा) में जामुन का पेड़ काटते समय हुए हादसे में 46 वर्षीय मजदूर बृजमोहन की मौत के बाद आज जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की माँग को लेकर मोर्चा खोल दिया। हादसे में जान गंवाने वाले बृजमोहन (निवासी ग्राम मरहठा) के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीण और परिजन सुबह से ही धरने पर बैठ गए। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों की मुख्य माँग पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता दिलाने की थी। चक्काजाम और धरने की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। भैयाथान एसडीएम और भटगाँव तहसीलदार शिव नारायण राठिया तत्काल मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

एसडीएम व तहसीलदार शिव नारायण राठिया ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि शासन के नियमानुसार मृतक के परिवार को मिलने वाली मुआवजा राशि की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। घटना की निष्पक्ष जांच कर उचित सहायता प्रदान की जाएगी। 2 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना प्रशासनिक अधिकारियों, विशेषकर तहसीलदार राठिया के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और दोपहर 1 बजे धरना समाप्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।