Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: कोरबा में जबर भोजली रैली का हुआ भव्य आयोजन, मांदर की थाप पर झूमे हजारों लोग

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Arasad Ali , Date: 31/08/2026 02:56:51 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Arasad Ali ,
  • Date:
  • 31/08/2026 02:56:51 pm
Share:

विस्तार

छत्तीसगढ़: कोरबा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित प्रदेश स्तरीय जबर भोजली रैली एवं महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को घंटाघर चौक में किया गया। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं और युवाओं ने भोजली कलश के साथ रैली में भाग लेकर सांस्कृतिक एकता और प्रकृति प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत और नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना की। संगठन के संस्थापक सदस्यों ललित साहू, अनिल धनकर, अविनाश चंद्राकर और विनोद देवांगन समेत कई पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

महोत्सव में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश संरक्षक रामगुलाम सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र साहू, प्रदेश संयोजक दिलीप मिरी, प्रदेश प्रभारी मनी कठोत्रे, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अतुल दास महंत सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। रैली के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान और छत्तीसगढ़ के लोक त्योहारों से जुड़े संदेशों पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। कर्मा नृत्य, सुवा नृत्य, बस्तरीहा लोकनृत्य और शिव तांडव की प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में जांजगीर, बालको, पाली, दीपका, कुसमुंडा और कोरबा शहर समेत विभिन्न जिलों और खंडों के संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। महिला विंग की सदस्यों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों, लोक कलाकारों और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जबर भोजली महोत्सव केवल एक रैली नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की परंपराओं, पुरखों की विरासत और धरती के प्रति सम्मान को आगे बढ़ाने का माध्यम है। आयोजकों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं, युवाओं, कलाकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी धन्यवाद जताया।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: मायावती ने BSP की अहम बैठक में चुनावी तैयारियों की करी समीक्षा, कार्यकर्ताओं को दिए कई निर्देश

उत्तर प्रदेश: दधिकांदों मेला की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं पूरी कराने के दिए गए निर्देश

उत्तर प्रदेश: अपर जिलाधिकारी ने तहसील सोरांव का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: युवा उद्यमी योजना में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर पत्रावलियां निरस्त न करें बैंकर्स, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

बिहार: जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 58 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

राजस्थान: नगर परिषद चुनाव में टिकट को लेकर हुआ घमासान, भाजपा-कांग्रेस में बगावत के सुर हुए तेज


Featured News