-
☰
छत्तीसगढ़: 19 से 28 मार्च तक श्रीराम प्रकटोत्सव कथा व भव्य शोभा यात्रा का किया गया आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जरही उर्जानगर जरही में 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक भव्य “श्रीराम प्रकटोत्सव कथा एवं शोभा यात्रा” का आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जरही उर्जानगर जरही में 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक भव्य “श्रीराम प्रकटोत्सव कथा एवं शोभा यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा पंडाल उर्जानगर में होने वाले इस 10 दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन श्री राम सेवा समिति एवं समस्त नगरवासी जरही के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रीराम कथा, भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बनेगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक पं. आचार्य लोकेश गर्ग (शुक्ल) द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के संदेशों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। दीप उत्सव से होगी शुरुआत हवन के साथ होगा कथा विश्राम 27 मार्च को कथा विश्राम एवं हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। 28 मार्च को महाभंडारा एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान श्रीराम की झांकियां और भक्ति संगीत के साथ नगर में विशाल धार्मिक यात्रा निकलेगी। अध्यक्ष विवेक सिंह,उपाध्यक्ष नितेश सिंह,अंकित सिंह,अभिषेक जायसवाल,सिद्धार्थ दुबे,कोषाध्यक्ष विक्की तिवारी, सह-कोषाध्यक्ष सुमित सोनी,सचिव मुकेश शर्मा,सह-सचिव प्रेम राजवाड़, आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव को भक्ति और उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को शाम 6 बजे दीप उत्सव से होगी। इस अवसर पर श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम की आराधना करेंगे और पूरे परिसर को दीपों से सजाया जाएगा। 20 मार्च को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु भाग लेंगे। कलश यात्रा के साथ ही पूरे नगर में धार्मिक वातावरण देखने को मिलेगा। 21 मार्च से श्रीराम कथा प्रारंभ होगी, जो प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचन से वातावरण भक्तिमय रहेगा।
छत्तीसगढ़: उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक, eKYC और राशन वितरण पर दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: ‘अंगना मां शिक्षा’ कार्यक्रम का उन्मुखीकरण, स्मार्ट माताओं को दिया प्रशिक्षण
गुजरात: ऑनर किलिंग का खुलासा, युवती के पिता-भांजे ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव कुएं में फेंका
छत्तीसगढ़: अवैध LPG गैस भंडारण पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर किए गए जब्त
राजस्थान: बोडीगामा छोटा स्कूल में 9वीं की 11 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल