Contact for Advertisement 9919916171


Delhi Update: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग, 50 से अधिक झुग्गियां जलने की खबर 

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Yasoda , Date: 05/03/2026 11:27:00 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Yasoda ,
  • Date:
  • 05/03/2026 11:27:00 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार 5 मार्च सुबह एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई, जिसने इलाके में अफरातफरी मचा दी।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार 5 मार्च सुबह एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई, जिसने इलाके में अफरातफरी मचा दी। आग इतनी तेज़ी से फैल गई कि 50 से अधिक झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन ने तड़के सुबह से ही राहत एवं बचाव कार्य में लगातार जुटे रहे। घटना की सूचना दिल्ली अग्निशमन सेवा (Delhi Fire Services – DFS) को सुबह लगभग 4:15 बजे प्राप्त हुई। उसके बाद तुरंत 16 दमकल गाड़ियां और बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया, जहाँ आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि आसपास के झुग्गी बस्तियों पर इसका असर दिखने लगा। दमकल और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 6:30 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग को काफी हद तक नियंत्रित किया। स्थानीय पुलिस भी राहत और बचाव कार्य में जुटी रही, ताकि लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। हालांकि अभी तक इस आग से किसी के घायल या मौत होने की सूचना पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, इस भीषण आग में एक लड़की लापता हुई बताई जा रही है।

 

इसकी तलाश जारी है और स्थानीय पुलिस तथा अग्निशमन कर्मी उसकी खोज में जुटे हुए हैं। आग कैसे शुरू हुई, इसका अभी तक आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और इसकी जांच की जा रही है। रिठाला दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट क्षेत्र में स्थित है। यह इलाका मेट्रो स्टेशन, निवास बस्तियों और व्यस्त सड़कों के पास स्थित झुग्गी बस्तियों के लिए जाना जाता है। इन झुग्गी बस्तियों में कई परिवार रहते हैं, जिनकी सुबह-सुबह से ही चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों ने आगजनी की आशंका से निपटने के लिए आस-पास के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर रहने और बचाव कर्मियों के निर्देश का पालन करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, आग लगने की सही वजह जानने के लिए अधिकारी विस्तृत जांच कर रहे हैं।