-
☰
गुजरात: शादी में गए परिवार के घर पर कब्जे की कोशिश, तीन महिलाएं गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: जिलें के शहर कोतवाली क्षेत्र का निवासी परिवार शादी में गया था। पीछे से घर में घुसकर कब्जे की कोशिश के मामले में वांछित 3 आरोपी महिलाएं गिरफ्तार।
विस्तार
गुजरात: जिलें के शहर कोतवाली क्षेत्र का निवासी परिवार शादी में गया था। पीछे से घर में घुसकर कब्जे की कोशिश के मामले में वांछित 3 आरोपी महिलाएं गिरफ्तार। आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के जोधी का पूरा मोहल्ले में एक परिवार के शादी समारोह में बाहर रहने का फायदा उठाकर मकान पर कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सुधांशु चतुर्वेदी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके भाई की शादी के चलते परिवार के सभी सदस्य लखनऊ गए हुए थे और घर पर ताला बंद था। इसी दौरान कुछ लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अपना सामान रखकर कब्जा करने का प्रयास किया।मंगलवार सुबह जब परिवार वापस लौटा तो आरोपितों ने कथित रूप से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और जानकी देवी, सरोजा देवी तथा सीमा सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
झारखण्ड: रक्तदान शिविर में जेएसएलपीएस कर्मियों ने दिखाई मानवता की मिसाल, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
राजस्थान: महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास की अर्धवार्षिक बैठक 25 जून को आयोजित होगी
गुजरात: माधव डेयरी के उत्कृष्ट डीलर के रूप में पुंसरी के युवा व्यापारी जलयकुमार पटेल हुए सम्मानित
राजस्थान: काबरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर, टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित