Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: भीम आर्मी ने 15 मार्च को कांशीराम जन्मदिवस और पार्टी स्थापना दिवस मनाने का लिया निर्णय

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 05/03/2026 12:13:54 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 05/03/2026 12:13:54 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: भीम आर्मी हरियाणा की प्रदेश स्तरीय गूगल मीट पर मीटिंग माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन जी के नेतृत्व में व माननीय कमल कुमार बराड़ा जी (प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा) की अध्यक्षता एवं नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

विस्तार

हरियाणा: भीम आर्मी हरियाणा की प्रदेश स्तरीय गूगल मीट पर मीटिंग माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन जी के नेतृत्व में व माननीय कमल कुमार बराड़ा जी (प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा) की अध्यक्षता एवं नेतृत्व में सम्पन्न हुई। मीटिंग में हरियाणा स्टेट बॉडी के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मार्च को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का जन्मदिवस एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का स्थापना दिवस पूरे हरियाणा प्रदेश में जिला स्तर पर बड़े ही उत्साह, जोश और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सभी जिला, ब्लॉक एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में साथियों को जोड़कर जिलास्तरीय कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाएं।