-
☰
हरियाणा: भीम आर्मी का “भाईचारा बनाओ सम्मेलन” का हुआ सम्पन्न, सामाजिक सौहार्द पर दिया जोर
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: नारनौंद भीम आर्मी जिला हांसी द्वारा रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन एवं लाइब्रेरी, नारनौंद में “भाईचारा बनाओ सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सम्मेलन में भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल अंबेडकर मुख्य अतिथि तथा प्रदेश सचिव जुगनू मैहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। आगमन पर जिला हांसी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट संतलाल अंबेडकर ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक जैसी समस्याओं और सामाजिक चुनौतियों के बीच शांति और एकता बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में देशभर में “भाईचारा बनाओ सम्मेलन” आयोजित कर सामाजिक सद्भाव और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश सचिव जुगनू मैहरा एवं जिला अध्यक्ष संजय मीणा ने उपस्थित लोगों से 7 जुलाई को जींद जिला लघु सचिवालय के बाहर अनुसूचित समुदाय के पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आयोजित आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेककर समाज में शांति, समरसता और भाईचारे की कामना की। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए महेंद्र शाक्या को हलका नारनौंद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल अंबेडकर, प्रदेश सचिव जुगनू मैहरा, जिला अध्यक्ष संजय मीणा, जिला प्रभारी धर्मवीर कुलाना, जिला उपाध्यक्ष अमित आल्यान, कृष्ण हाजमपुर, सोनू कमांडो, जिला महासचिव पवनदीप खुंडिया, जिला सचिव सुभाष हाजमपुर, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोठ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरियाणा: समाधान शिविर में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गुजरात: महिला पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गुजरात: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस हुआ दर्ज
राजस्थान: अग्रवाल महिला समिति का पौधारोपण कार्यक्रम, नेहरू पार्क में किया वृक्षारोपण
राजस्थान: पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, पत्रकारों के लिए 5 लाख बीमा की घोषणा