-
☰
हरियाणा: सफाई सैनिकों की समस्याओं को लेकर 22 जुलाई को होगा प्रदर्शन
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: राष्ट्रीय वाल्मीकि परिवार (RVP) 2019 के राष्ट्रीय प्रमुख संगम कुमार वाल्मीकि ने नगर पालिका परिषद तिलहर के अधिशासी अधिकारी से सफाई सैनिकों की समीक्षा बैठक के दौरान मुलाकात की। इस दौरान सफाई कर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संगम कुमार वाल्मीकि ने 22 जुलाई को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक सफाई सैनिकों से शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सफाई कर्मियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि परिवार के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष शिवम सांगवाती तथा तिलहर विधानसभा अध्यक्ष राहुल कुमार वाल्मीकि भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया और सफाई सैनिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब सभी कर्मचारी संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आएं। उन्होंने सभी सफाई सैनिकों से 22 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों को मजबूती से रखने का आग्रह किया।