Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी में तीसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार, 25 हजार रुपये भी हुए बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 10/07/2026 12:05:18 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 10/07/2026 12:05:18 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: साइबर थाना हाँसी पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर करीब 19.71 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरोह के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के हनुमानगढ़ से दबोचा है। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 हजार रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद की है। साइबर थाना के जांच अधिकारी पीएसआई रविंद्र ने बताया कि फरवरी 2026 में हाँसी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि व्हाट्सएप के माध्यम से उससे संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने भरोसा जीतकर विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई आईडी के जरिए उससे कुल 19,71,647 रुपये ठग लिए।

शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और डिजिटल रिकॉर्ड का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीसरे आरोपी समीर, पुत्र अख्तर रसूल, निवासी नया बास, जिला चूरू (राजस्थान) की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने हनुमानगढ़ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में इससे पहले गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से ठगी से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। ताजा कार्रवाई में आरोपी समीर के कब्जे से 25 हजार रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद की गई है।

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साइबर गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही जिन बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल ठगी के लिए किया गया, उनकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि ठगी गई शेष राशि भी बरामद की जाए और पूरे साइबर नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। साइबर थाना हाँसी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश या अधिक मुनाफे के नाम पर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर मिलने वाले किसी भी अनजान लिंक, ग्रुप या ऑफर पर भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
 

Related News

हरियाणा: अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 7 रेहड़ियां जब्त कर प्रमुख मार्ग कराए गए खाली

गुजरात: मेगा कॉम्बिंग नाइट अभियान में पुलिस का बड़ा एक्शन, 144 हिस्ट्रीशीटरों की हुई जांच

गुजरात: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत छात्राओं ने किया पुलिस चौकी का भ्रमण

मध्य प्रदेश: उप संचालक जनसंपर्क जी.एस. मर्सकोले ने पुनः संभाला पदभार, अधिकारियों व पत्रकारों ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किल्लौद में छह दिवसीय 'साथिया' प्रशिक्षण का हुआ समापन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा-2026 से पहले एसएसपी ने पूरे कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


Featured News