-
☰
गुजरात: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत छात्राओं ने किया पुलिस चौकी का भ्रमण
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: चौंतड़ा महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के तत्वावधान में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा की करीब 50 छात्राओं का एक्सपोज़र विजिट आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस व्यवस्था, महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान पुलिस चौकी घट्टा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने पुलिस चौकी का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों को नजदीक से देखा और अधिकारियों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी चौंतड़ा बालम राम ने छात्राओं को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के उद्देश्य एवं इसके महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उप-निरीक्षक अतुल रैना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा के शिक्षकगण, पुलिस चौकी घट्टा का स्टाफ तथा आईसीडीएस वृत्त चौंतड़ा की पर्यवेक्षक सुधा देवी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।