Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: पुलिस ने चलाया गांव लुदास में नशा मुक्ति अभियान, 8 नशा पीड़ितों को कराई दवा और काउंसलिंग उपलब्ध 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 10/07/2026 11:48:40 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 10/07/2026 11:48:40 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (आईपीएस) के नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता और पुनर्वास अभियान चलाए जा रहे हैं।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (आईपीएस) के नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता और पुनर्वास अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के गांव लुदास में पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विशेष जनजागरूकता एवं पुनर्वास अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और नशे की लत से जूझ रहे लोगों तक उपचार की सुविधा पहुंचाई गई। पुलिस टीम ने गांव के युवाओं, अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने तथा शिक्षा, खेलकूद, रोजगार और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित करता है। ग्रामीणों से नशा तस्करों की जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस को उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया तथा भरोसा दिलाया गया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव में एक नए नशा पीड़ित की पहचान कर उसे नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से एलोपैथिक दवा उपलब्ध कराई। इसके अलावा सात अन्य नशा पीड़ितों को पहली बार उनके घर जाकर आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं। एक अन्य पीड़ित को दूसरी बार नागरिक अस्पताल से दवा उपलब्ध कराई गई। इस तरह कुल आठ नशा पीड़ितों को घर-घर जाकर आयुर्वेदिक और एलोपैथिक उपचार, आवश्यक ब्लड टेस्ट तथा विशेषज्ञों की काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों का उपचार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाया जा सकता है। हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ यह जनजागरूकता एवं पुनर्वास अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित किया जा सके।
 

Related News

हरियाणा: अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 7 रेहड़ियां जब्त कर प्रमुख मार्ग कराए गए खाली

गुजरात: मेगा कॉम्बिंग नाइट अभियान में पुलिस का बड़ा एक्शन, 144 हिस्ट्रीशीटरों की हुई जांच

गुजरात: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत छात्राओं ने किया पुलिस चौकी का भ्रमण

मध्य प्रदेश: उप संचालक जनसंपर्क जी.एस. मर्सकोले ने पुनः संभाला पदभार, अधिकारियों व पत्रकारों ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किल्लौद में छह दिवसीय 'साथिया' प्रशिक्षण का हुआ समापन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा-2026 से पहले एसएसपी ने पूरे कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


Featured News