-
☰
हरियाणा: चनौत गांव में खेलों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को मिला खेल सामग्री का वितरण
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा गांव चनौत के खेल स्टेडियम में एक विशेष जागरूकता एवं खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा गांव चनौत के खेल स्टेडियम में एक विशेष जागरूकता एवं खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम में कोच कुलदीप सिंह ने कहा कि खेलों से जुड़कर ही एक स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल और नकारात्मक गतिविधियों से दूरी बनाकर नियमित रूप से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी भाग लिया और युवाओं को खेलों के महत्व, नियमित व्यायाम, योग तथा अनुशासित जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल सामग्री एवं योग मैट वितरित किए गए। युवाओं ने उत्साहपूर्वक खेल गतिविधियों में भाग लिया और प्रशिक्षकों से खेलों की बारीकियां भी सीखी। इसी कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर राजेश कुमार जिंदल ने भी उपस्थित ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंकों के माध्यम से कई ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर लोग अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी मौके पर दी। इसके अतिरिक्त, हाल ही में गांव में क्रीड़ा विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को सुधारने हेतु कैंप का आयोजन भी किया गया था। इस कैंप में आय, जन्म तिथि, नाम आदि से संबंधित त्रुटियों को ठीक किया गया तथा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़ी 50 से अधिक समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने खेलों में नियमित भागीदारी का संकल्प लिया और खेल गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
हरियाणा: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को लेकर मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
गुजरात: हाईटेंशन पोल लगाने से किसानों में दिखी नाराजगी, उचित मुआवजे और न्याय की उठी मांग
हरियाणा: भजन पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार
उत्तर प्रदेश: तड़के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
राजस्थान: यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य प्रशिक्षण से किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण पर दिया जोर