Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 28/05/2026 04:36:37 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 28/05/2026 04:36:37 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा लगातार दूसरे दिन विशेष अभियान चलाया गया।

विस्तार

हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा लगातार दूसरे दिन विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने और सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 9 चालान काटे गए। नगर परिषद की टीम ने सफाई निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में बजरंग आश्रम रोड और बस स्टैंड के सामने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 6 चालान काटे गए, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकने वाले 3 नागरिकों पर भी जुर्माना लगाया गया।

अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रत्येक दुकान और रेहड़ी पर डस्टबिन रखना अनिवार्य है। साथ ही किसी भी प्रकार का कचरा सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान टीम ने कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया और दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना सामान रखें ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अभियान में प्रशिक्षणाधीन सफाई निरीक्षक सहित नगर परिषद के कई कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत यह अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।